
तेलंगाना से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। दो लड़के सुप्रियो और अभय 8 साल से रिलेशनशिप में थे, जो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी धूमधाम से हुई। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई जो खुद एलजीबीटीक्यू समुदाय से हैं। सुप्रियो कोलकाता के एक प्रमुख होटल प्रबंधन संस्थान में एक वरिष्ठ संकाय सदस्य हैं, और अभय दिल्ली के एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी हैं। तेलंगाना में समलैंगिक पुरुषों की शादी का यह पहला मामला सामने आया है। सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग लगभग एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध गए। सुप्रियो ने कहा कि उनकी शादी समाज के लिए एक मजबूत उदहारण है। खुश रहने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। यह जोड़ा तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। दोनों के बिच 8 साल तक लव स्टोरी चली और फिर दोनों ने रॉयल अंदाज में शादी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार अभी शादी को पंजीकृत नहीं किया जा सका है, लेकिन समारोह में परिवार के लोग और दोस्त मौजूद थे।
You must be logged in to post a comment.