
संविधान बचाओ’ नागरिकता बचाओ यात्रा पर निकले जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर की है। खबर है कि इसे लेकर सीएम ने अधिकारियों को फटकार भी लगायी है।
अफसरों को सीएम ने लगाई फटकार
मुख्यमंत्री को कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही पता चली, वैसे हीं उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगा दी। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार का कहना है कि आंदोलन का अधिकार सभी को है। प्रशासन का काम उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना होता है न कि गिरफ्तारी का।
आयोजकों के मुताबिक जैसे ही सरकार का फरमान जिला के बड़े अधिकारियों को मिला उनके सुर बदल गए और आंदोलनकारियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। इतना ही नहीं जहां-जहां सभा निर्धारित थी वहां भी शांति बनी रही. इसके बाद कन्हैया कुमार और शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को धन्यवाद कहते हुए कहा कि बीजेपी की एक बड़ी साज़िश नाकाम हो गई।
कल हिरासत में लिए गये थे कन्हैया
30 जनवरी यानि कल कन्हैया कुमार और कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान की ’संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ यात्रा’ को निकालने की इजाजत दी थी, लेकिन कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले पश्चिम चंपारण के जिला प्रशासन ने पलटी मार दी और कार्यक्रम करने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन करने को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
You must be logged in to post a comment.