महागठबंधन की सरकार का आज लगेगा पहला जनता दरबार, समस्याओं का होगा निदान।

बिहार में जदयू-राजद और उनके सहयोगी दलों की सरकार बनने के बाद आज राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पहला जनता दरबार लगने जा रहा है। जनता दरबार में राज्य भर से फरियादी अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचते हैं और उनके समस्याओं का निवारण भी जनता दरबार में किया जाता है। पिछले कुछ अरशों से मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम कई कारणों से स्थगित रहा है। पहले भाजपा के साथ चल रहे सियासी टकराव और फिर बाद में नयी सरकार के गठन की वजह से मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित नहीं किया हो पाया था।

महीने के पहले सोमवार को लगता है जनता दरबार…..

आज सितंबर महीने का पहला सोमवार है और आपको बता दें कि हर महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हैं।

अतीत दोहराहता है खुद को……..

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार कार्यक्रम विशेष होने वाला है क्योंकि इस एक तो महागठबंधन सरकार के निर्माण के बाद राज्य का यह पहला जनता दरबार होगा और दूसरा कि इस जनता दरबार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में नजर आएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए नीतीश कुमार के साथ यह पहला जनता दरबार होगा। इसके पहले साल 2015 में जब नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम बने थे, तब मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। उस वक्त नीतीश कुमार ने बिहार में लोक शिकायत निवारण कानून लागू किए जाने के कारण जनता दरबार कार्यक्रम का सिलसिला रोक दिया था, लेकिन आज फिर एक बार राज्य में अतीत को दोहराया जाएगा।

सीमित संख्या में ही लोगो को रहने की मिलेगी अनुमति….
कोरोना के समय मुख्यमंत्री सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार में बुला रहे हैं, आज भी जनता दरबार में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है। जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और संबंधित विभाग के मंत्री के साथ सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम….
मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनने के बाद ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं का निदान करने की कोशिश भी करेंगे। इस बार जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाये गये हॉल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।