बिहार में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर में 920 सिम कार्ड बंद कराए गए है जो फर्जी दस्तावेज  पर शुरू किए गए थे…

बिहार में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर में 920 सिम कार्ड बंद कराए गए है जो फर्जी दस्तावेज  पर शुरू किए गए थे। इस मामले में राज्य के विभिन्न जिलों में 170 प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। दरअसल फर्जी नाम-पते और दस्तावेज से जारी सिम कार्ड का सर्वाधिक इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय  के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में वर्ष 2022 में ऐसे 920 सिम कार्ड बंद कराए गए, जो फर्जी दस्तावेज पर शुरू किए गए थे। आर्थिक अपराध इकाई  ने सभी जिलों के एसपी को सिम कार्ड निबंधन का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर कार्रवाई होने से बिहार में नया सिम कार्ड लेना मुश्किल हो जाएगा। अब प्री एक्टिवेट सिम बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बाद यह निर्देश दिया है। सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि जो भी लोग एक्टिवेट सिम बेचते हैं उनके खिलाफ तत्काल आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया जाये औऱ उनको गिरफ्तार किया जाए।