रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर दर्ज करवाई शिकायत, प्रियंका पर ड्रग्स देने का लगाया आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पूरी तरह से जांच के घेरे में आयी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन पर गंभीर आरोपा लगा दिया है. रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है

फर्जी रूप से डॉक्टर का पर्ची बनवाने का आरोप

बताया जा रहा है कि रिया ने सुशांत की बहन पर फर्जी रूप से डॉक्टर का पर्ची बनवाने का आरोप लगाया है. रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहन प्रियंका पर उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया है. इसके अलावा शिकायत में फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर को भी दोषी ठहराया गया है. शिकायत में रिया ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर कुमार ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं जो कई तरह से कानून का उल्लंघन है. रिया ने शिकायत में बताया कि डिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि दिवंगत अभिनेता उस दिन मुंबई में मौजूद थे.