भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा

भारत के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज है। उनका जन्म 1884 को बिहार के जीरादेई में हुआ था। 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक उन्होंने देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दी। 28 फरवरी 1963 को उनका निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण की.

संवैधानिक परंपराओं के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई

सीएम नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। देश को स्वाधीन कराने के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ उन्होंने भारत की संवैधानिक परंपराओं के निर्माण में भी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।’

राजेंद्र प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के छपरा जिला स्कूल से हुई थीं। केवल 18 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा प्रथम स्थान से पास की और फिर कोलकाता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लेकर लॉ के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। वे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली एवं फारसी भाषा से पूरी तरह परिचित थे।