देश में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 14264 नए मरीज

देश में एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों मे बढ़ोतरी होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,264 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 14,000 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी

केरल, महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में कोरोना के बढ़े मामले

केरल, महाराष्ट्र समेत देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 फीसदी है। मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की चेन को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों को फिर से दोहराया है।