असम के चाय बगानों में मजदूरों से मिली प्रियंका गांधी वाड्रा, चाय बागान में महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां

असम, पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव इसी महीने में शुरु हो रहा है. ऐसे में चुनाव प्रचार काफी तेज हो गया है. जहां एक ओर पूर्वोतर के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव की कमान संभाल रखी है, वहीं राहुल गांधी लगातार दक्षिण राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.

सधारु चाय बगान में चाय की पत्ती तोड़ी प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को अपनी यात्रा कामाख्या मंदिर में पूर्जा अर्चना कर की दी थी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को असम के चाय बागान में महिलाकर्मियों के साथ पत्तियां तोड़ती नजर आईं। प्रियंका असम दौरे के दूसरे दिन राज्‍य के सधारू टी स्‍टेट पहुंचीं थीं।

तेजपुर में होगी चुनावी सभा

वहां प्रियंका गांधी ने चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में चाय बागान और मजदूर अहम चुनावी मुद्दा है। प्रियंका आज ही तेजपुर में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगी

प्रियंका गांधी ने इस दौरान ट्वीट भी किया, उन्होंने लिखा असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है. असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं. अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेसी उनके साथ हैं.