BIG BREAKING: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला, आज शाम 4 बजे ले सकते हैं शपथ

उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए बुलाई गई राज्य BJP विधायक दल की बैठक खत्म गई है। तीरथ सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुना गया। वही अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण के लिए राज्यपाल से शाम 4 बजे का समय मांगा गया है।

कौन हैं तीरथ सिंह रावत ?

तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 में जीत थे। वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। वर्तमान में वे पौढ़ी से सांसद हैं