I.N.D.I.A गठबंधन में शीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, बंगाल में कांग्रेस को 2 सीटें देने पर ममता अड़ीं, बिहार में 17 सीटों से कम पर जेडीयू राजी नहीं

लोकसभा का चुनाव अब नजदीक आ गया है….लेकिनअब तक I.N.D.I.A में शीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है….सूत्रों के जानकारी मिल रही है कि बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी, बिहार में कांग्रेस–जेडीयू-आरजेडी में सीटों लेकर मतभेद है।

कांग्रेस और AAP के नेताओं के बीच बैठक

सोमवार (8 जनवरी) को कांग्रेस और AAP के नेताओं के बीच बैठक हुई। AAP और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को हुई मीटिंग के बाद दोनों पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि AAP दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें और पंजाब में 6 सीटें देने को तैयार है। बदले में हरियाणा में 10 में से 3 सीटें और गुजरात में 26 में से 1 सीट पर AAP अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। वहीं, गोवा में भी AAP एक सीट पर चुनाव लड़ने की डिमांड कर रही है।

17 सीटों पर अड़ी जेडीयू

बिहार में जदयू ने भी सीटों को लेकर झुकने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने इस बार 17 सीटों पर दावा किया है। इनमें 16 सीटें वे हैं, जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन में रहते हुए उसने जीत हासिल की थी। एक सीट पर वह दूसरे नंबर पर रही थी।

कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP (शरद गुट) के बीच मुंबई में बैठक

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP (शरद गुट) के बीच मुंबई में बैठक होनी है। इस बैठक में संजय राउत, सुप्रिया सुले, अशोक चव्हाण और नाना पटोले शामिल होंगे।

राहुल की यात्रा से पहले बंगाल में गठबंधन टूटने के कगार पर

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी 29 या 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकते हैं। यात्रा के बंगाल पहुंचने के पहले ही विपक्षी गठबंधन इंडिया में टूट के संकेत मिलने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और सीएम ममता बनर्जी राज्य में 42 में से 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वे कांग्रेस को बहरामपुर और मालदा दक्षिण सीट ही देंगी। 2019 में ये सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। कांग्रेस ज्यादा जोर लगाए तो दार्जिलिंग सीट दे सकती है, जो अभी भाजपा के पास है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कह चुके हैं कि 5 सीट तो कांग्रेस अपने दम पर जीत जाएगी। ममता सीटें देने वाली कौन हैं?

ममता से 9 से 10 सीटें मांग सकती है कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं को राहुल की यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में वो कम से कम 9 से 10 सीटें ममता से मांग सकती है। यदि वे राजी नहीं हुईं तो सीपीएम को साथ लेकर इन सीटों पर उतर सकती है।