सोनिया और राहुल गांधी अध्यक्ष पद की दौड़ में नही होंगे शामिल, गहलोत की बढ़ी आशाएं…..

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर में संपन्न होनी है और जिसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया की शुरुवात 24 सितंबर से होने का रही है। बता दें कि ऐसी खबरे मिल रही हैं कि राहुल गांधी ने इस बार भी अध्यक्ष पद लेने से इनकार कर दिया है। अब ऐसे में इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह साफ संकेत दिये है कि राहुल गांधी के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वह चुनाव लड़ते नजर आ सकते है।

क्या अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष…..

बता दें कि जैसे ही पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सहित गांधी परिवार का कोई भी सदस्य इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहा है और गांधी परिवार खुद को इस पद के चुनाव से तटस्थ रखेंगे वैसे ही अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की बातों पर मुहर सी लग गयी। बता दें, कि अशोक गहलोत गांधी परिवार के काफी करीबि बताए जाते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गहलोत 26 सितंबर के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

सभी विधायकों को दिया दिल्ली आने का न्योता…

अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम कांग्रेस विधायकों की एक औचक बैठक बुलायी। गहलोत ने कहा कि वह एक वफादार पार्टी के व्यक्ति हैं और नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसका पालन करेगा। उन्होंने उनसे कहा कि वह बुधवार को दिल्ली में सोनिया से मिलेंगे और गुरुवार को राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल जाएंगे और उन्हें आखिरी बार चुनाव लड़ने और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापस आने के लिए मनाने के लिए कहेंगे। गहलोत ने नामांकन पत्र दाखिल करने की स्थिति में सभी विधायकों को दिल्ली आने का न्योता भी दिया है।