
बिहार में पंचायत चुनाव के नज़दीक आने के साथ सरकार के सामने कर्मियों के हड़ताल का संकट पैदा हो गया है। दरअसल, सूबे में निकाय कर्मियों की हड़ताल आज से शुरू हो गई है। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के एलान पर आज यानी मंगलवार से राज्य के सभी नगर निकाय में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के साथ वार्ता विफल होने के बाद से हड़ताल पर जाना तय हो गया था।
नगर निकायों के 30 हजार कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने एलान कर दिया था कि नगर निकायों के 30 हजार कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर जायेंगे। हड़ताल से पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार और नगर निकाय प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे या ऐलान भी कर्मचारी संघ ने किया है।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
निकाय कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष 12 सूत्री मांग रखी है। इसमें ग्रुप डी पद को पुनर्जीवित करने की मांग सबसे बड़ी है। इसके अलावा मुख्य मांगों में 10 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले दैनिक मजदूरों के नियमितीकरण, इससे पहले दैनिक कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन या न्यूनतम 18 हजार व 21 हजार का वेतनमान सुनिश्चित करना भी शामिल है।
पटना नगर निगम के कर्मचारी संघ ने वार्ता में मांगों पर गौर नहीं करने का लगाया आरोप
पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। तृतीय श्रेणी के कर्मी भी इस तैयारी में हैं कि अगर काम से रोका जाएगा तो वह रुकेंगे। प्रधान सचिव स्तर पर वार्ता में मांगों पर गौर नहीं करने का आरोप संघ ने लगाया है। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि हमारी मंशा कभी भी आम लोगों को परेशान करने की नहीं है, लेकिन निगम से सफाई कर्मचारियों का पद खत्म करने की साजिश के खिलाफ आवाज उठाना हमारी मजबूरी है।
You must be logged in to post a comment.