कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी कब तक बनी रहेगी ये बता पाना एक पहेली से कम नही है। अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि कोरोना के खिलाफ बनी 80 प्रतिशत इम्युनिटी छह महीने में खत्म हो सकती है।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
शोध के अनुसार फाइजर के टीके से बनी इम्युनिटी छह माह में घट सकती है। केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और ब्राउन यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग होम में रहने वाले 120 लोगों और 92 स्वास्थ्यकर्मियों के रक्त के सैंपल का अध्ययन करने के बाद बाद ये दावा किया है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि जिनकी उम्र 76 वर्ष थी और उनकी देखरेख में लगे लोगों की उम्र औसतन 48 वर्ष थी उनमें छह महीने बाद टीके की दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडीज के स्तर में 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है। टीकाकरण के छह महीने बाद 70 फीसदी बुजुर्गों के रक्त में वायरस को न्यूट्रलाइज करने की क्षमता बेहद खराब थी।


