नही रहे बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, जेपी आंदोलन के दौरान राजनीति में हुए थे सक्रिय, बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा था इनका कद…..

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नरेंद्र सिंह का निधन सोमवार की सुबह हो गई। नरेंद्र सिंह बिहार सरकार में मंत्री के साथ ही जमीनी स्तर से जुड़े नेता थे। इनके निधन की खबर सुनने के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। बिहार के कृषि मंत्री रह चुके नरेंद्र सिंह का नाम राजनीतिक समीकरण साधने के माहिर राजनीतिज्ञों में शुमार था।

पुत्र सुमित सिंह वर्तमान में है नीतीश कैबिनेट में मंत्री…..

नरेंद्र सिंह भले ही पिछले कुछ महीनों से राजनीति में सक्रिय ना रहे हो पर उनका बेटा सुमित सिंह फिलहाल नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं। नरेंद्र सिंह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। इसी अस्पताल में उन्होंने सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली है।

जेपी आंदोलन से उभर राजनीतिक गलियारों में छोड़ा अपना छाप…
बिहार के जमुई जिले के रहने वाले नरेंद्र सिंह जेपी आंदोलन के वक्त से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। लालू प्रसाद यादव से लेकर नीतीश कुमार तक के साथ उन्होंने सियासत की। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में वह मंत्री भी बने, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ चले गये। हालांकि नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह निर्दलीय चुनाव जीतने के बावजूद नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने।

पिछले कुछ वक्त से खराब थी तबियत…..
पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से नरेंद्र सिंह अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने लगे थे। पिछले कुछ अर्से से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था, यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।



जीतनराम मांझी ने जताया शोक कहा राजनीतिक जगत में खलेगी राजनैतिक योद्धा की कमी…..
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र सिंह को एक राजनैतिक योद्धा बताते हुए जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी कमी बिहार के राजनीतिक जगत को हमेशा खलेगी।