जब प्यार हुआ तो टूट गयी मजहबी बेड़ियां, गोस्वामी और शरीफुन ने रचाई शादी,

  • आंखें हुई चार तो टूट गयी मजहबी बेड़ियां
  • पुष्पराज गोस्वामी और शरीफुन निशा ने रचाई शादी
  • गोस्वामी से शादी रचाकर शरीफुन बन गयी शिवानी

प्यार में गरीबी-अमीरी, उंच-नीच, जाति, और मजहब की कोई बंदिशें नहीं रह जाती हैं। ऐसा हीं एक मामला सामने आया है बेगूसराय से जहां प्रेमी जोड़े ने मजहब की दीवार को छोटा साबित कर दिया और पुष्पराज गोस्वामी और शरीफुन निशा एक दूसरे के हो गये। गोस्वामी से शादी करके शरीफुन अब शिवानी बन गयी है। इसक शादी में बेगूसराय पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई है।

बकरी चराने वक्त हुआ प्यार

दरअसल पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले का है। बताया जा रहा है कि कटिहार जिले के मटियाही कुरैठा गांव निवासी पुष्पराज गोस्वामी और लहासा की रहने वाली शरीफुन निशा दोनों गाय एवं बकरियां चराने के लिए जंगली इलाके में जाया करते थे। गाय एवं बकरियां चराने के दौरान ही दोनों की आंखें चार हुईं और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। तकरीबन 4 साल छुप- छुप कर मिलने के बाद लॉकडाउन के दौरान दोनों के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। अलग मजहब से होने के कारण दोनों के परिवार वालों ने भी इनके प्रेम का विरोध किया। फिर परिवार के विरोध को देखते हुए पुष्प राज गोस्वामी एवं शरीफुन निशा ने भाग कर शादी करने का निर्णय लिया। और भागकर बेगूसराय पहुंच गयी।