बिजनौर किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी-देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं समझ पाए पीएम मोदी

नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है. सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान कई जगहों पर महापंचायत कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत में शामिल हुई.

प्रियंका गांधी ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

किसान महासभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

नए कानून से जमाखोरी कर सकते हैं उद्योगपति

प्रियंका गांधी ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।