सता का नशा: बरेली में दिखा भाजपा नेता का काला चेहरा, मामूली सी विवाद पर सिपाही के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर।

आज के समय में लोगो में सब्र और सहनशीलता की कमी नजर आने लगी है। धैर्य और प्रेम का आभाव ही है। जो लोगो को बात बात पर उत्तेजित कर दे रहा है। लोगो को लगता है कि वह क्रोध करके अपनी शक्ति का परिचय देते हैं। परंतु वास्तविकता तो यह है कि छोटी छोटी बातों पर क्रोध का प्रदर्शन करना निर्बलता की निशानी है। माफ करने के लिए बहुत शक्ति की जरूरत होती है। जो शायद आज के लोगो में बची ही नही।

उत्तरप्रदेश के बरेली शहर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां बदायूं रोड पर गाड़ी में टक्कर लग जाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता ने सिपाही के बेटे पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सिपाही का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया है। घायल युवक की मां ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी भाजपा का महानगर संगठन में उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर सिंह लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा हिमेश देर रात अपने साथी प्रियांश के साथ शादी समारोह में जा रहा था। उनकी बाइक चौपला पुल पर पहुंची तो भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू की गाड़ी से टकरा गई। इसको लेकर दोनो में विवाद शुरू हो गया।

तभी अचानक प्रदीप ने अपनी गाड़ी में से पिस्टल निकालकर हिमेश पर फायरिंग कर दी।

जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है हिमेश।
शहर के निजी अस्पताल में भर्ती महावीर का बेटा हिमेश जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। दूसरा अभी बाकी है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामूली से विवाद में प्रदीप के फायरिंग करने से हर कोई हैरत में है। हिमेश की सलामती के लिए उनके परिवार वाले दुआ कर रहे हैं। हिमेश की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।