राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में खेला ओबीसी कार्ड, कहा-‘सत्ता में आए तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे,’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं….अब विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है…. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में सांसद राहुल गांधी शामिल हुए . राहुल गांधी ने शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पोलायकला में प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना, पेपर लीक और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को भी उठाया…

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर  शिवराज सरकार को जमकर घेरा

राहुल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की शिवराज सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का केंद्र है जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने मध्यप्रदेश में किया है, पूरे देश में नहीं किया है। बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील के फंड्स, स्कूल यूनीफॉर्म के फंड्स चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया। व्यापमं स्कैम को आप सब जानते हैं। एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। सीट्स बेची जाती है। पेपर लीक किए जाते हैं

18 वर्ष के शासन में 18,000 किसानों ने  की आत्महत्या

राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में BJP के 18 वर्ष के शासन में 18,000 किसानों ने आत्महत्या की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो ओबीसी लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए देश में जातिगत जनगणना की जाएगी।बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी और गांधीजी हैं और दूसरी तरफ बीजेपी, आरएसएस और गोडसे। एक तरफ घृणा और हिंसा है और दूसरी तरफ प्यार, सम्मान और भाईचारा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मैंने संसद में जैसे ही अदाणी जी की बात शुरू की। वैसे ही मेरी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी। आप सोचिए, अदाणी की रक्षा करने के लिए एकदम मेरी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सच्च बोलता हूं। सरकार का रिमोट कंट्रोल अदाणी जी के हाथ में है। सच्चाई अदाणी जी से बड़ी है