केरल विमान हादसा : शुक्र है आग नहीं लगी, वर्ना मंजर और भी भयानक होता, आसान भाषा में समझें हादसे को

केरल विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। दुबई से केरल के कोझीकोड आ रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार रात लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गयी। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 190 लोग सवार थे और हादसे में दो पायलटों समेत 17 लोगों की जान गई है। विमान लैंड होते ही मलबे में बदल गया था। पर, गनीमत यह रही कि हादसे के बाद प्लेन में आग नहीं लगी, वरना और भी भयानक मंजर हो सकता था।

हादसे को समझें आसान भाषा में

  • फ्लाइट AXB 1344 दुबई एयरपोर्ट से केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट आ रही थी।
  • फ्लाइट में कुल 190 लोग थे। इनमें 174 यात्री, 10 बच्चे, 4 केबिन क्रू और 2 पायलट थे।
  • कोझीकोड एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर भारी बारिश के बीच प्लेन लैंड हुआ था।
  • बोइंग 737 विमान बारिश के चलते रनवे पर फिसल गया और रनवे से आगे निकल गया।
  • हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दोनों पायलट की जान चली गई। एक पायलट का नाम दीपक वसंत साठे हैं। वो एयरफोर्स से रिटायर्ड थे और उन्हें सोर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
  • हादसे में 170 लोगों की जान बचाई गई है। पर ज्यादातर यात्रियों को चोटें आई हैं।
  • घायल यात्रियों को आसपास के दो अस्पतालों में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कई यात्रियों की हालत गंभीर है।
  • घायल यात्रियों को खून की जरूरत है, ऐसे में आसपास ब्लड डोनर्स को तुरंत रेस्पॉन्स करने के लिए कहा गया है।
  • यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रही थी। एयर इंडिया ने कहा कि इस रूट के नेटवर्क में थोड़ी बाधा आ सकती है। पर वंदे भारत मिशन जारी रहेगा।
  • डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के समय विजिबिलिटी 2000 मीटर थी। डीजीसीए ने शुरुआती जांच के आदेश दे दिए हैं।