सीएम नीतीश कुमार ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन, अबुल कलाम ने की थी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की आज जन्मदिन है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में माौलाना अबुल कलाम आजाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

11 नवंबर को  मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

सन 1888 में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था। उन्हीं के जन्मदिन पर हर साल 11 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  सितंबर 11 2008 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह फैसला किया कि 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाना चाहिए।

शिक्षाविद् के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे अबुल कलाम

मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षाविद् के साथ ही एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। स्वतंत्रता संग्राम के समय वो ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्थापना की थी। उनका मुख्य लक्ष्य प्राइमरी शिक्षा को बढ़ाना था।  1992 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया था।  भारत की आजादी के बाद  मौलाना अबुल कलाम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC की स्थापना की थी।