नहाय-खाय के साथ आज से आस्था का महापर्व छठ शुरू, जानिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां

लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरूआत आज से नहाया खाय के साथ शुरू हो गया है। संतान की सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना के लिए मनाया जाने वाला छठ पूजा बिहार और झारखंड के निवासियों का प्रमुख त्योहार है, लेकिन इसका उत्सव पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलता है. छठव्रती नदी और तालाब के घाटों पर ठलते और उगते सूर्य को अर्ध्य देती हैं।

कब मनाया जाता है छठ का त्योहार

आस्था का महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस बार षष्ठी तिथि 20 नवंबर 2020, शुक्रवार को है. सूर्य उपासना के इस पर्व को प्रकृति प्रेम और प्रकृति पूजा का सबसे उदाहरण भी माना जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप होने के चलते कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में पाबंदियां लगी हुई हैं. इसके बावजूद भी लोगों का जुनून और आस्था कम होती नहीं दिख रही.

इस बार छठ की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं

18 नवंबर 2020, बुधवार- चतुर्थी (नहाय-खाय)
19 नवंबर 2020, गुरुवार- पंचमी (खरना)
20 नवंबर 2020, शुक्रवार- षष्ठी (डूबते सूर्य को अर्घ)
21 नवंबर 2020, शनिवार- सप्तमी (उगते सूर्य को अर्घ)