कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई प्रियंका गांधी, असम की चुनावी दौरा किया रद्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय असम के दौरे पर है। चुनावी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई है। इसको लेकर प्रियंका गांधी  ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है।

डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने दी। प्रियंका ने कहा कि चुनावी सभा और रैली के दौरान वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।