तिनसुकिया में गरजे शाह, कहा- कांग्रेस को घुसपैठियों में वोटबैंक नजर आता है, पांच सालों में असम को बनाएंगे बाढ़ मुक्त

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार हो रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने रविवार को असम पहुंचे हैं। असम में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव असम के भविष्य के निर्माण करने का चुनाव है।

हमें 5 साल और दे दीजिए

तिनसुकिया में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमें 5 साल और दे दीजिए. हमारी सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाने का काम करेगी. हमने सेटेलाइट इमेज से पूरे नॉर्थ ईस्ट के इलाकों का सर्वे किया है और बाढ़ को बड़े-बड़े सरोवरों और तालाबों में कैसे बदला जा सकता है उसका नक्शा बनाया है. शाह ने कहा कि आज हम यहां पर आने वाले असम विधानसभा चुनाव में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसके निर्णय के लिए आए हैं।

सरकार ने घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाने का काम किया

शाह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत विश्व शर्मा ने पांच साल ऐसी सरकार चलाई है किविपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि असम में कई जगह घुसपैठियों ने अतिक्रमण कर रखा था। असम की जनता का अधिकार छीना जाता था। भाजपा की सरकार ने घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाने का काम किया है। इतने साल से कांग्रेस सरकार ये काम नहीं कर पाई, क्योंकि उन्हें घुसपैठियों में वोटबैंक दिखता।