मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों राम लखन सिंह और अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि, श्री गणेश उच्च विद्यालय के बनने वाले भवनों का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानी राम लखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. डूमर सिंह,शाहिद नाथुन सिंह यादव,स्व.पंडित शीलभद्र याजी एवम शाहिद मोगल सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुन्ना सरकार के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए नीतीश कुमार

इसके बाद नीतीश कुमार ने स्व.शैलेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना सरकार के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार ने श्री गणेश उच्च विद्यालय के बनने वाले भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।