नेपाल में देर रात में आई भूकंप से अबतक 100 से अधिक लोगों की मौतें, दिल्ली, यूपी समेत बिहार के जिलों का हाल जानिए

नेपाल में शुक्रवार रात 11:32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेपाल में भूकंप के चलते करीब 128 लोगों की मौत हुई है। इसमें 36 मौतें रुकुम पश्चिम और 92 लोगों ने जाजरकोट में जान गंवाई है। जबकि कई लोग घायल हैं। DIG कुवेर कडायतेन ने मौतों की पुष्टि की है।

धरती के 10 किलोमीटर अंदर भूकंप का केंद्र

नेपाल में काठमांडू से 334 किलोमीटर दूर धरती के 10 किलोमीटर अंदर भूकंप का केंद्र था। वहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी ओर समय 11:32 बजे रात था। इसका असर भारत के एक बड़े हिस्से तक था। राजधानी दिल्ली तक हिल गई। वैसे, देश में सबसे ज्यादा असर नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के जिलों में था, जहां काफी देर तक लोगों ने कंपन महससू किया। ऊंची बिल्डिंग के लोग रात में घंटों बाहर रहे। सुबह तक नेपाल में सौ से ज्यादा मौतों की पुष्टि की खबर आ चुकी है, ऐसे में सीमावर्ती बिहार के जिलों का हाल जानना भी जरूरी है…

सभी डर से घर से बाहर निकल गए

नेपाल में आए भूकंप के झटके का असर भारत नेपाल से सटे सिमाई जिला पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में महसूस किया गया, रात्रि करीब 11:34 बजे झटका महसूस किया गया। सभी डर से घर से बाहर निकल गए, लेकिन कुछ ही छन में सब कुछ समान हो गया, इस झटके से सिमाइ इलाको को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जान माल की हानि नहीं हुई है। बेतिया और बगहा इलाके में भूकंप भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।