Breaking News लुधियाना कोर्ट में हुआ ब्लास्ट 2 लोगो के मारे जाने की है, खबर जताई जा रही है फिदयानी हमले की आशंका …

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत में ब्लास्ट हुआ है। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ जिसमें  2 लोगों की मौत हो गई । 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

बताया जा रहा है कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ है। एक बॉडी की अभी बाथरूम में ही मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है. यह बॉडी सुसाइड बॉम्बर की हो सकती है।हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जांच के लिए NIA की दो सदस्यीय टीम चंडीगढ़ से निकल चुकी है। NIA की टीम पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि यह कहीं विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। अगर इसमें टेरर एंगल मिला तो फिर NIA जांच अपने हाथ में ले लेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम को लुधियाना भेजा गया है।

ब्लास्ट के समय अदालत में मौजूद क्लर्क गुरपाल सिंह ने कहा कि फोटोस्टेट की मशीन के पीछे बाथरूम में बलास्ट हुआ है। चार घायल हैं। एक या दो की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी डेथ भी हो सकती है। तीन को मैं खुद नीचे छोड़कर आया हूं।हड़ताल के चलते अदालत में भीड़ कम थी

यह धमाका तीसरी मंजिल पर कोर्ट नंबर 9 के पास बाथरूम में हुआ। धमाका होने से कोर्ट की पूरी इमारत हिल गई। इमारत की खिड़कियों के शीशे चटक गए हैं और पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। मौके पर मौजूद लोग सिलेंडर फटने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभी धमाके के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि वकीलों की हड़ताल के चलते आम दिनों की तुलना में आज यहां भीड़ कम थी।

आला पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर घटना स्थल पर पंहुच चुके है। पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। पूरे शहर में हाईअलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर दी गई है। शहर में आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी एक जनसभा को संबोधित करने पहुचने वाले थे.

धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही देश और पंजाब विरोधी ताकतें माहौल खराब करने लगती हैं। पहले बेअदबी के जरिए पंजाब में गड़बड़ी की कोशिश की गई, उसमें कामयाबी नहीं मिली तो अब इस तरह की हरकत की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं किसानों के साथ मीटिंग कर रहा था। इसे जल्दी खत्म करके अब लुधियाना जा रहा हूं। वहां जाकर पूरे हालात की जानकारी लूंगा। सरकार इस पर पूरी तरह सचेत है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है।