गुजरात के सूरत में एक साथ सड़क पर उतरे हजारों मजदूर, आगजनी की और घर भेजने की कर रहे मांग

देश में कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर लोग काफी चिंतित हैं। इस बीच गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर सूरत के हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आये। ये मजदूर उन्हें घर भेजने की मांग कर रहे थे। मजदूरों का सड़कों पर उतरने का आलम ये हुआ कि वे आगजनी भी की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवायी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ली है।

सूरत के हीरानगरी का मामला

मामला सूरत के हीरा नगरी का है। शुक्रवार को यहां तब अचानक हाहाकार मच गया जब एक साथ हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। देश मे लॉकडाउन के बीच पहली बार मज़दूरों का उग्र रूप देखने को मिला जब उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कई गाड़ियों और ठेलों में आग लगा दी। दरअसल, शुक्रवार की दोपहर तक सूरत में सब कुछ सामान्य था। लोगों में कोरोना की दहशत और सड़कों पर लॉकडाउन का सन्नाटा पसरा था। लेकिन शाम ढलते ही शहर के लसकाना इलाके की खामोशी शोर शराबे में तब्दील हो गई। इलाके में रह रहे दूसरे राज्यों के सारे मजदूरों ने मोर्चा खोला और घर वापसी की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।