
मध्यप्रदेश: खंडवा फैमिली कोर्ट ने अलगाव के रास्ते पर चल पड़े पति-पत्नी को फिर एक कर दिया। पति की शराब की लत से परेशान पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। पति से तलाक ले रही थी। लेकिन खंडवा फैमिली कोर्ट ने दोनों में सुलह करा दिया। बीते 2 साल से अलग रह रहे इस दंपति को कोर्ट ने फिर से एक कर दिया है। यहां दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और पति ने कभी ना शराब पीने की कसम खाई है।
खंडवा के टिटगांव के रहने वाले दंपति के बीच शराब शौतन बन कर आई थी। शराब के कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पीड़ित अनिता बाई अपने पति कमल की शराब की लत से बेहद परेशान थी। पति की शराब छुड़ाने के लिए सारे जतन कर के देख लिए। लेकिन फिर भी उन्होंने शराब नहीं छोड़ी। शराब की वजह से उनके घर में रोज झगड़े होने लगे। यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अनिता बाई जो दादी-नानी भी बन चुकी है। उन्होंने अपने पति का घर छोड़ने का फैसला ले लिया। पिछले 2 साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उन्होंने अपने पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई थी। इसके बाद खंडवा के फैमिली कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा था।
वकील मोहन गंगराड़े ने बताया कि अनिता बाई अपने पति से परेशान हो गई थीं। घर में बाल बच्चे, नाती पोते होने के बाद भी अनिता के पति उन्हें शराब पीकर परेशान करते थे। वह अपने पति की शराब नहीं छुड़वा सकीं। आखिरकार वह पूरे परिवार को छोड़कर अपने मायके आकर रहने लगी। 2 साल के भीतर बच्चे अपनी नानी और दादी के लिए तरस गए थे। अब कोर्ट ने पति पत्नी के बीच सुलह करा कर कमल और अनिता को फिर से एक साथ एक छत के नीचे इकट्ठा कर दिया है।
You must be logged in to post a comment.