IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, क्रिस मॉरिस IPL के सबसे महंगे प्लेयर बने, RCB ने ग्लेन मैक्सवेल 14 करोड़ से अधिक में खरीदा

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरुवार को चेन्नई में नीलामी शुरु हो गई है। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी। इसमें एक बार फिर से सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की लगी। पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने इस बार अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी। टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिए। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे। 17 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 143 का रहा था।

क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वे लीग के इतिहास के नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है।

सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने बोली लगाई। लेकिन उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें लेने के लिए होड़ लगी। आखिरकार मैक्सवेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी

ऑक्शन की शुरुआत के 2 राउंड में 14 बड़े खिलाड़ियों (मार्की प्लेयर्स) के बाद बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया है। 13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी