क्या भारत में दस्तक दे चुकी है कोरोना की नई लहर? जानिए क्या कहते हैं हमारे विशेषज्ञ और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री।



केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के द्वारा आज देश के प्रमुख विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ कोविड-19 के नए ‘एक्सई-वेरिएंट’ के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई।

उन्होंने अधिकारियों को नए वेरिएंट्स और मामलों की चल रही जांच और निगरानी को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया



केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज देश के प्रमुख विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ कोविड-19 के नए ‘एक्सई-वेरिएंट’ के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। देश में कोविड-19 के मामलों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अधिकारियों को नए वेरिएंट्स और मामलों की मौजूदा जांच और निगरानी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

डॉ. मंडाविया ने चिकित्सा के बुनियादी ढांचे और संसाधनों के बारे में अधिकारियों को उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की भी लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मौजूदा टीकाकरण अभियान को पूरी गति से चलाया जाना चाहिए और सभी पात्र लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए।

इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल, स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण, एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव, एनटीएजीआई डॉ. एन. के. अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

क्या भारत में आएगा कोरोना का नया लहर?

10 देश ऐसे हैं, जहां कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। हम सभी के लिए चिंता की खबर है। दुनियाभर में सोमवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया। पहले केस से 50 करोड़ मरीज होने में महज 877 दिन लगे। खैर, राहत की बात ये है कि इनमें से 44 करोड़ 88 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन इसके साथ दुखद खबर भी है। अब तक संक्रमण के चलते दुनिया के 62 लाख लोगों ने जान गंवा दी है। ये आंकड़े worldometers.info/coronavirus ने जारी किए हैं।