
बिहार राज्य में कुल 1196 पुलिस स्टेशन हैं। योजना के पहले चरण के अनुसार योजनाओं के शिलान्यास करने के लिए 500 थानों का चुनाव किया गया है। बचे हुए थानों को दूसरे चरण में योजना का लाभ मिल पाएगा। हर थाने पर हेल्पडेस्क बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। बिहार सरकार ने इसके लिए निर्भया फंड से 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार नई पहल की शुरुवात करने वाली है। बच्चे और महिलाओं से संबंधित केस में तुरंत एक्शन लेने के लिए सरकार बिहार के सभी पुलिस स्टेशन में विशेष हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देने वाली है। ताकी अपराध होने की स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा जा सके। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हेल्प डेस्क पर महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगी।
पहले चरण में योजनाओं का लाभ राज्य के 500 थानों को मिलने वाला है। हर थाने को विशेष हेल्पडेस्क बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। यह रकम बिहार सरकार के द्वारा बनाए गए निर्भया फंड से दी जा रही है। योजना के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। बिहार में कुल 1196 पुलिस स्टेशन हैं। 500 के अलावा बचे हुए थानों को दूसरे चरण में योजना से जोड़ा जाएगा।
बिहार के वरिष्ठ मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर इस योजना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन से प्रेरित एक और महत्वपूर्ण पहल की शुरुवात बिहार में होने जा रही है जल्द महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर नजर आएंगी। महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा चलाए जा रही 500 हेल्प डेस्क, महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने का एक और प्रयास है।
You must be logged in to post a comment.