बाढ़ ग्रसित लोगों के लिए ‘फिनो’ बना फरिश्ता, सैलाब के बीच लोगों को मुहैया करवा रहा बैंकिंग सेवा

बिहार में कोरोना के साथ-साथ बाढ़ भी तांडव मचा रहा हैं। सूबे के करीब 200 गांवों का संपर्क टूट गया है। सैलाब से घिरे लोगों के सामने पैसे और खाने-पीने की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। पैसे निकासी के लिए सबसे नजदीक एटीएम करीब 10 किमी दूर है। ऐसे में लोगों को जरूरतों को फिनो पेमेंट्स बैंक पूरा कर रहा है।

फिनो ऐसे दे रहा सेवा

फिनो पेमेंट्स बैंक, और भारत पेट्रोलिएम के स्टाफ ने गांवा वालों को माईक्रो एटीएम एवं आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) डिवाईसेस नकद निकालने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
वहीं इस बारे में फिनो पेमेंट्स बैंक के जोनल हेड कुमार सत्यम ने कहा कि कोविड 19 ने लोगों पर संकट उत्पन्न कर दिया तथा बाढ़ से इस संकट को और ज्यादा गंभीर बना दिया। आवश्यक सेवाओं के प्रदाता के रूप में हमें अहसास है कि ऐसे वक्त लोगों को नकद पैसे की जरूरत पड़ती है। हमने 27 जुलाई को अपनी गतिविधि शुरू की और अभी तक हम बिरोले गांव के आस पास चार स्थानों पर 500 लोगो से अधिकं को पैसा निकालने में मदद कर चुके हैं। हम परिस्थिति का आकलन कर गरीब गांववालों की मदद के लिए यह गतिविधि अन्य स्थानों तक ले जाएंगे।