बिहार के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर कांत झा ‘अमर’ का निधन, दोपहर 2:30 बजे IMA लाया जाएगा उनका पार्थिव शरीर

बिहार में जाने माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर कांत झा ‘अमर’ का सोमवार सुबह निधन हो गया। PMCH के चर्म एवं यौन रोग विभागाध्यक्ष के साथ ही एक समय में वह यहां के अधीक्षक भी रहे थे। इसके अलावा वह पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी रहे थे। सोमवार सुबह 8 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

IMA बिहार अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे थे झा

फिलहाल वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बिहार अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे थे। दोपहर 2:30 बजे उनका पार्थिव शरीर IMA लाया जाएगा।

विश्व स्तर पर बहुत सारे अवार्ड से भी सम्मानित

चर्म रोग के डॉक्टरों में उनकी अलग पहचान रही है. अपने 40 वर्षों के लंबे सेवाकाल में उन्हें भारत से लेकर विश्व स्तर पर बहुत सारे अवार्ड से भी मिले हैं