फांसी की तारीख नजदीक देखकर दोषियों का बदला बर्ताव, TOILET में भी पहरा

निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे दोषियों का बर्ताव बदल रहा है। ऐसे हालात में वे खुद को नुकसान न पहुंचा लें, इसके लिए जेल प्रशासन काफी मुस्तैद है। साथ हीं प्रशासन की ओर से सावधानी बरती जा रही है। सावधानी इस कदर की कि कैदियों को टॉयलेट तक में भी अकेले नहीं छोड़ा जा रहा है। दिन-रात उनपर नजर रखी जा रही है। साथ हीं बार-बार उनके सेल परिवर्तित किए जा रहे हैं।

आखिरी बार मिल लें परिजन

निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी 2020 को फांसी होनी है। अबतक कैदियों ने जेल प्रशासन को अपनी अंतिम इच्छा नहीं बताई है। इस बीच जेल प्रशासन ने दोषियों के घरवालों को पत्र भेजा है। लिखा गया है कि अगर में उनसे आखिरी बार मिलना चाहते हैं तो जेल से संपर्क कर लें।

दो दोषियों का बर्ताव बदला

फांसी का दिन तय होने के बाद से दोषियों का बर्ताव बदल गया है। मुकेश सिंह ने खुद को जेल के सेल में बंद कर लिया है। वहीं विनय शर्मा आक्रमक हो गया है। विनय इन दिनों बस एक रट लगाए हुए है कि उसे जेल नंबर 4 में बंद दोस्त से मिलने दिया जाए, जिससे कैद में रहने के दौरान उसकी दोस्ती हो गई है। हालांकि, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर का बर्ताव लगभग पहले जैसा ही है। सिंह की खाने की आदतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, विनय खाना खाने से मना कर देता है और ज्यादा बोलने पर हिंसा पर उतारू हो जाता है। शुक्रवार को मुकेश और विनय के घरवाले उनसे मिलने आए थे। करीब आधा घंटा उनकी बातचीत हुई।

फांसी की चल रही तैयारियां

जेल अधिकारियों ने बताया है कि चारों को 1 फरवरी को फांसी देने की तैयारियां चल रही हैं। चारों पर एक डॉक्टर नजर बनाए हुए है। उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जेल प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह देखना है कि कहीं चारों में से कोई खुद को ही नुकसान न पहुंचा ले। बता दें कि इस मामले का अन्य एक दोषी राम सिंह पहले ही सूइसाइड कर चुका है। फिर दोबारा ऐसा कुछ न हो इसके लिए चारों के सेल लगातार बदले जा रहे हैं। किसी को एक कमरे में दो दिन से ज्यादा नहीं रखा जा रहा। दरअसल, प्रशासन को डर है कि एक ही जगह रखने पर कैदी आत्यहत्या का कोई प्लान बना सकता है।