अनुष्का-विराट बनने वाले हैं मॉम-डैड, दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये दी खुशखबरी

अनुष्का-विराट की सुपरहिट जोड़ी ने अपने प्रशंसकों को एक बेहद हीं अच्छी खबर दी है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में नया चैप्टर शुरू करने के लिए मुबारकबाद दी।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। वहीं अनुष्का का बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ’’और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।’’ विराट इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं।

इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वरूण धवन, केएल राहुल, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अनुष्का और विराट को बधाई दी।

2017 में की थी शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 के दिसम्बर महीने में की थी। अनुष्का और विराट ने लॉकडाउन का लम्बा वक़्त अपने अलीबाग स्थित फार्महाउस में बिताया था। अनुष्का के माता-पिता उनके साथ रहे थे।