सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला… नीतीश कुमार को ब्यंगात्म्क पत्र लिखा…

राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को कृषि के क्षेत्र में बिहार में हुए विकास का आंकड़ा दिखाते हुए कहीं से भी चुनाव लड़ने की  चुनौती दे डाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखते हुए सुधाकर सिंह ने कई सवाल भी पूछे हैं।

अपने आप को जीरो जानकारी वाला विधायक बताकर सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए कहा कि

प्रिय श्री नीतीश कुमार जी, मेरे द्वारा किसानों के मुद्दे पर उठाए जा रहे सवालों पर कल आपके द्वारा दिए गए वक्तव्यों की जानकारी मिली। राज्य सरकार के मुखिया का दायित्व होता है कम से कम बुनियादी स्तर की ईमानदारी और राज्य के लोगों के प्रति कर्तव्य निष्ठा रखना। पहले तो शक होता था कि आपमें इसकी कमी है। मगर अब आपके द्वारा कही गई मनगढ़ंत बातों को सुनकर यही लगता है कि आपके राजनीतिक जीवन में कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कोई नीतिगत मुद्दे पर तार्किक सवाल कर दे तो आपका एक ही घिसा-पिटा जवाब होता है कि सवाल पूछने वाले को कुछ नहीं पता है। खैर, आपके जैसे प्रकांड विद्वान के सामने हमारी क्या बिसात!
चूंकि हर सवाल और हर मुद्दे पर आप यही राग अपनाए रहते हैं कि बहुत काम हुआ है। अपने पत्र में सुधाकर सिंह है कृषि रोड मैप, पैक्स के द्वारा धान खरीद , बिहार के जीडीपी में कृषि का योगदान सहित अन्य आंकड़ा पेश करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि हमें पता है कि आपकी जानकारी, आंकड़ों और जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। हाल के दिनों में आपने गलफहमी में रहने का नया शौक पाला है। निजी स्वास्थ्य पर शायद इसका कुछ ज्यादा असर न पड़े मगर लोकहित के लिए गफलत में रहना ठीक नहीं। इसलिए यह शौक जल्द से जल्द छोड़ दीजिए।

सुधाकर सिंह ने आगे लिखा, अगामी चुनावों में अपने पसंद का कोई भी क्षेत्र चुन लिजियेगा, जनता इसका उदाहरण के साथ पुष्टि भी कर देगी कि बिहार के लोगों का आपसे भरोसा उठ चुका है और जनता वाकई मालिक है। आगामी बजट सत्र में एक बार फिर से बिहार में कृषि मंडी कानून के लिए निजी विधयेक पेश करूंगा। इस बार अगले दरवाजे से आकर बहस के लिए तैयार रहिएगा।