कोरोना का संकट: महाराष्ट्र के बाद गुजरात बना कोरोना से प्रभावित दूसरा सबसे राज्य

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अबतक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई है। वही महाराष्ट्र और गुजरात दो ऐसे राज्य हैं जो वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बुधवार को सामने आए 1,273 नए मामलों में से 52 प्रतिशत इन राज्यों से हैं। वहीं देश में हुईं 39 मौतों में से 18 महाराष्ट्र में और 13 गुजरात में हुईं।

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 229 मामले सामने आए

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 229 मामले सामने आए, जिसके बाद यह देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य बन गया है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के 431 नए मामले आए। पांच दिन पहले कोरोना के पुष्ट मामलों के लिहाज से गुजरात छठे स्थान पर था। पांचवें पर दिल्ली, चौथे पर राजस्थान, तीसरे पर तमिलनाडु, दूसरे पर मध्यप्रदेश और पहले पर महाराष्ट्र था।

दिल्ली तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

दिल्ली अब देश का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां बुधवार को 92 नए मामले आए जबकि मंगलवार को यह संख्या 75 थी। यहां अब कुल संक्रमित मामले 2,248 हो गए हैं। देश में सामने आए 21 से ज्यादा मामलों में 48 प्रतिशत महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से हैं। भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 681 पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में वायरस ने 48 लोगों की जान ली है।

महाराष्ट्र में 269 लोगों की मौत हुई

दिल्ली में सबसे ज्यादा 724, तमिलनाडु में 662, राजस्थान में 344 और केरल में 308 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। महाराष्ट्र में 431 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं राज्य में 269 लोगों की मौत हुई है जिसमें से अकेले मुंबई में 24 घंटे में 10 मौतें हुई हैं।