
Warning: Undefined variable $defaults in /home/shiftindia/public_html/wp-content/plugins/wp-telegram-sharing/includes/plugin.php on line 241
सिनेमा जगत का सबसे जाना माना दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड एक बार फिर चर्चा में है। इसके लिए इस बार इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान का नाम चुना गया है। 53वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के नाम का ऐलान खुद केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। पिछले साल यह सम्मान आशा पारेख को मिला था। और अब ये वहीदा रहमान की झोली में गया है। वहीदा ने अपने करियर में गाइड, रेश्मा और शेरा, प्यासा और रंग दे बसंती जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी
इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके श्रेष्ठ योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।’
अब तक यह 7 ही महिलाओं को मिला अवार्ड
54 साल के इतिहास में अब तक यह अवॉर्ड सिर्फ 7 ही महिलाओं को दिया गया है। सबसे पहला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 1969 में एक्ट्रेस देविका रानी को दिया गया था। इसके बाद रूबी मेयर्स (सुलोचना), कानन देवी, दुर्गा खोटे, लता मंगेशकर और आशा भोंसले को इस अवॉर्ड से नवाजा गया। 2020 में यह अवॉर्ड वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख को दिया गया था।
You must be logged in to post a comment.