देश में कोरोना के दैनिक मामलों में थोड़ी कमी, पिछले 24 घंटों में 56211 नए मामले, 271 लोगों की मौत

COVID 19 Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितो के सक्रीय मामले हुए 3 लाख के पार, एक दिन में अबतक का सर्वाधिक, नए मामले 28,701, संक्रमित हुए 8,78,254 लोग
The Union Minister for Health & Family Welfare, Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Harsh Vardhan visiting the 10,200-bedded Sardar Patel COVID Care Centre (SPCCC) developed at Radha Soami Satsang Beas (RSSB), in Chhattarpur, New Delhi on July 12, 2020.

देश में कोरोना की दूसरी लहर से दैनिक मामले में थोड़ी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में बीमारी के 56,211 नए मामले दर्ज किए हैं। एक दिन पहले देश में 68,020 नए मामले सामने आए थे, जो इस साल के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

24 घंटों में 37,028 लोग बीमारी से ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में 37,028 लोग बीमारी से ठीक हुए और इसी अवधि में 271 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गई है। अभी तक एक करोड़ 13 लाख 93 हजार 21 लोग ठीक हुए हैं और कुल एक लाख 62 हजार 114 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।