सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से स्पुतनिक वी: COVID19 वैक्सीन के निर्माण के लिए परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगने के लिए आवेदन किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले देश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने जून में कोविशील्ड वैक्सीन की नौ से 10 करोड़ डोज के प्रोडक्शन और सप्लाई का दावा किया था। इस बारे में उसने सरकार को सूचित किया था। कई राज्य कोविड-19 वैक्सीन की कमी की शिकायत करते रहे हैं। ऐसे में एसआईआई का यह आश्वासन केंद्र सरकार को बड़ी राहत देगा।
दरअसल, पुणे की कंपनी एसआईआई ने इस टीके के विकास के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा फार्मा कंपनी एस्ट्रा जेनेका के साथ गठजोड़ किया था। फिलहाल कंपनी इस टीके का भारत में परीक्षण कर रही है। एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा था कि, ”जैसा कि हमने वादा किया था कि हम 2020 से पहले ऐसा करेंगे। सीरम ने देश में बने पहले टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन के बाद कहा था, ”इससे हम असंख्य जीवन बचाने में कामयाब रहेंगे। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके समर्थन के लिए आभार जताता हूं।