विकास दुबे का एनकाउंटर करने के बाद असमंजस में पड़ गयी UP पुलिस, MP पुलिस को लिखी चिट्ठी

कानपुर वाला कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस असमंजस में पड़ गयी है। दरअसल विकास दुबे का पता बताने वाले के नाम 5 लाख रूपये का ईनाम रखा गया था। उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी के बाद कई ऐसे व्यक्ति सामने आये जिसकी निशानदेही पर विकास दुबे पकड़ा गया था। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश की पुलिस को चिट्ठी लिखी है, कि आखिर इनाम की राशि किसे दिया जाये।

फूल दुकानदार ने दी थी सबसे पहले जानकारी

गिरफ्तारी के बाद उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा था कि विकास दुबे की पहचान सबसे पहले एक फूल दुकानदार ने की थी। उसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी थी। वहीं, प्राइवेट सिक्योरिटी के लोग अलग उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रहे थे। ऐसे में उज्जैन पुलिस के लिए भी यह तय करना मुश्किल है, इनाम किसे दिया जाए।

कमिटी तय करेगी किसे मिले इनाम

5 लाख रुपये की इनाम राशि किसे मिले इस लेकर एक कमिटी गठित की गई है। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि इनाम किसे दिया जाए। इस कमिटी में एएसपी रैंक के 3 अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमिटी 3 के अंदर ही रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें विकास दुबे को पहली बार किसने देखा, उसे पकड़ा किस ने और यूपी एसटीएफ को सौंपे जाने तक का पूरा ब्यौरा होगा।