सभी नियमित ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल तक बुक की गई सभी टिकटों की पूरी बुकिंग राशि वापस करने का फैसला लिया है। साथ ही रेलवे ने संकेत दिए हैं कि अगस्त से पहले तक नियमित यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में रेल केवल 230 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को “विशेष ट्रेनों” के रूप में चला रहा है। हालांकि रेल मंत्रालय ने बार-बार यह कहा है कि किसी भी मांग को पूरा करने के लिए और अधिक ट्रेनों के संचालन की पूरी संभावना है।
15 अगस्त के बाद चल सकती हैं ट्रेनें?
गौरतलब है कि रेलवे के नियमों के अनुसार साधारणता 120 दिन पहले किसी ट्रेन का टिकट बुक कराया जा सकता है। अब जब रेलवे ने 14 अप्रैल और उससे पहले के सभी टिकटों का रिफंड करने को कहा है, यानी करीब 15 अगस्त से पहले तक की बुक सभी टिकटों के पैसे रिफंड हो जाएंगे। तो वैसे में कहा जा सकता है, रेलवे की ओर से ट्रेनें 15 अगस्त के बाद चलाई जाएंगी?
और बढ़ सकती हैं स्पेशल ट्रेनें
सूत्रों की मानें तो रेलवे की तरफ से अभी मांग को पूरा करने के लिए जो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, उन्हें भी स्पेशल ट्रेनों की कैटेगरी में रखा जाएगा। बता दें की अभी करीब 230 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, नई ट्रेनें भी इन्हीं के जैसी होंगी।















You must be logged in to post a comment.